हिमाचल में BJP को नतीजों का इंतजार, अगर कांग्रेस उम्मीदवार हारता है तो BJP हिमाचल प्रदेश में ला सकती है अविश्वास प्रस्ताव, हिमाचल में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर क्या बोली प्रतिभा सिंह ? पढ़ें पूरी खबर यहाँ, क्लिक करें IBEX NEWS,शिमला।

Listen to this article


IBEX न्यूज़,शिमला।

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। फिलहाल, अब नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। शाम को नतीजे घोषित होंगे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है। फिलहाल, भाजपा (BJP) नेता नतीजों का इंतज़ार कर रहे है। अगर कांग्रेस उम्मीदवार हारता है तो यह तय है कि 9-10 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। ऐसे में अगर बीजेपी उम्मीदवार जीता तो पार्टी कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। कांग्रेस के पास 40 सीटें हैं। तीन निर्दलीय ने भी पार्टी को समर्थन दिया और बीती शाम को हुई कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग में हिस्सा लिया था।
हिमाचल में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के मुकाबला भाजपा के हर्ष महाजन से है। हर्ष महाजन दिवंगत पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हैं। उन्होंने 2022 में भाजपा का दामन थामा था। कांग्रेस की तरफ से हर्ष महाजन दो बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। वह चंबा से आते हैं। उनके पिता विधानसभा के स्पीकर भी रहे हैं। वह खुद वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे थे। भाजपा भी अब चुनाव में जीत का दावा कर रही है। भाजपा प्रत्याशी ने वोटिंग के बाद कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायक नाराज हैं और कुछ विधायकों को मैंने ग्रूम किया है।

मतगणना के बाद पता चलेगा। हिमाचल में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर प्रतिभा सिंह बोलीं- ‘यह हमारे लिए संकर की घड़ी’


हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव हो रहे हैं. चुनाव में सभी 68 विधायकों ने अपना वोट डाल दिया है। इस बीच कुछ कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की सूचना सामने आ रही है। सूचना है कि कुछ नाराज विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ वोट किया है। इस बीच हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वे भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों की अंतरात्मा उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं देगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए संकट की घड़ी है। बीजेपी ने चुनावी मैदान में अपना प्रत्याशी उतारा हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन के साथ केंद्र सरकार का आशीर्वाद है। ऐसे में वे भी कॉन्फिडेंट हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। प्रतिभा सिंह ने विधायकों की नाराजगी के बावजूद कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव जीतेंगे।

राजेंद्र राणा को स्थान देने में हुई देरी- प्रतिभा सिंह।


विधायकों की नाराजगी को लेकर प्रतिभा सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि सुजानपुर से प्रो. प्रेम कुमार धूमल को चुनाव हारने वाले राजेंद्र राणा को उम्मीद थी कि उन्हें सरकार में उचित स्थान मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा को स्थान मिलने में देरी हुई है। हालांकि, उन्हें मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि आने वाले वक्त में उन्हें अच्छा पद दिया जाएगा।


प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने यह भी परेशानी थी कि दो-तीन नेताओं को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से ही कैसे एडजस्ट किया जाए ? उन्होंने कहा कि पार्टी ने नाराज विधायकों को मनाने की कोशिश की है। नाराज विधायकों को भी सरकार में जगह दी जाएगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जो लोग नाराज हैं, उन्हें कांग्रेस गले लगाएगी। उन्होंने कहा कि अंतरात्मा की आवाज को लेकर कोई कुछ नहीं कह सकती। संभव है कि कुछ विधायकों के दिल में कुछ और हो और बाहर कुछ और….


क्या बोले सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “हमारे 40 विधायक हैं, अगर कोई बिका नहीं होगा तो निश्चित तौर पर हमें पूरे 40 वोट मिलेंगे। मेरा मानना है कि कांग्रेस की विचारधारा पर जो लोग चुन कर आए हैं उन्होंने पार्टी के समर्थन में वोट डाला होगा।”