राज्यसभा चुनाव:हिमाचल में बीजेपी के हर्ष महाजन की जीत।हार गए कांग्रेस के सिंघवीं।पर्ची (टॉस)के ज़रिए जीते। जीत के बाद कहा, हिमाचल में बनेगी बीजेपी की सरकार कुछ दिनों की सरकार।सुक्खु सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी भारतीय जनता पार्टी।

Listen to this article

जो एमएलए हरियाणा गये थे वे शिमला वापस आ रहे हैं।

कांग्रेसी विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार खतरे में आ गई है। हिमाचल में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के हक में क्रॉस वोटिंग की।

IBEX NEWS,शिमला

राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को विधानसभा परिसर में हुए मतदान का नतीजा घोषित हो गया है। सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीत लिया है। दोनों दलों के प्रत्याशियों को 34-34 वोट मिले थे। इसके बाद पर्ची (टॉस )से फैसला हुआ जिसमें भाजपा ने बाजी मारी। कांग्रेस विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा जीत के करीब पहुंची।

कांग्रेसी विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार खतरे में आ गई है। हिमाचल में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के हक में क्रॉस वोटिंग की।

 जीत के बाद महाजन ने कहा कि हिमाचल में बीजेपी की सरकार बनेगी।

कांग्रेस की सरकार कुछ दिनों की ही मेहमान है।बीजेपी सुक्खु सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी और कांग्रेस सरकार बहुमत खो चुकी है उन्होंने ये दावा किया है ।

महाजन आज तक कोई भी चुनाव नहीं हारे हैं। वर्तमान में महाजन भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य हैं।  हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबियों में से एक थे और उनके प्रमुख रणनीतिकार माने जाते थे। हर्ष तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वीरभद्र सरकार में पशुपालन मंत्री भी रहे। वह राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन भी रह चुके हैं।