शाम से सुबह तक क़समे खाते थे ..जब किसी ने अपना ईमान ही बेच दिया।सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नौ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इनमें से छह कांग्रेस के विधायक थे। भाजपा को वोट देकर इन्होंने अपना इमान बेचा।

Listen to this article

हिमाचल की संस्कृति में ऐसा कभी नहीं हुआ।

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को घोषित चुनाव नतीजों के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शाम से सुबह तक क़समे खाते थे ,जब किसी ने अपना ईमान ही बेच दिया।9 क्रॉस वोटिंग हुईं। उनमें से तीन निर्दलीय विधायक थे लेकिन छह अन्य ने अपना ईमान बेच दिया और उनके (अभिषेक सिंघवी) खिलाफ मतदान किया। उन्होंने अपना वोट बदला। कहा कि नौ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इनमें से छह कांग्रेस के विधायक थे। भाजपा को वोट देकर इन्होंने अपना इमान बेचा।हिमाचल की संस्कृति में ऐसा कभी नहीं हुआ। हिमाचल की जनता इस संस्कृति की आदी नहीं है। भाजपा की ओर से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जब विधानसभा सत्र चलेगा तो हम देखेंगे… जो लोग गए हैं उनके परिवार के लोग उनसे पूछ रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? वहीं,  कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी ने हर्ष महाजन (भाजपा उम्मीदवार) को बधाई दी हैं।इधर बीजेपी ने कहा है कि बुधवार को प्रदेश के गवर्नर से मिलने जाएगी।