सुक्खू दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मीटिंग की है। इस दौरान पूरे सियासी घटनाक्रम की पूरी रिपोर्ट उन्हें सौंपी। माना जा रहा है कि सीएम आज सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मिलकर उत्पन्न सियासी संकट को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी हाईकमान से बातचीत होगी।ऐसे में जब प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों को एक-एक कर दिल्ली बुलाया जा रहा है।CM से पहले उन्होंने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली दौरे पर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के बाद अब अन्य दूसरे मंत्रियों को भी जल्द दिल्ली बुलाया जा सकता है।

दूसरी और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का संकट संभालने आए ऑब्जर्वर्स भूपेंद्र हुड्‌डा और डीके शिवकुमार ने हाईकमान को रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें उन्होंने सीएम सुखविंदर सुक्खू और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर गंभीर सवाल उठाए हैं।