भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता की नीति से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा: मुख्यमंत्री।कुमारसैन बस अड्डे का लोकार्पण कियापरिवहन निगम सब डिपो खोलने की घोषणा।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के कुमारसैन में 4.26 करोड़ से निर्मित बस अड्डे का लोकार्पण किया। उन्होंने परिवहन निगम का सब डिपो खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए सरकार शीघ्र ही इस घोषणा को पूरा करेगी जिससे क्षेत्र में परिवहन सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।


उन्होंने कहा कि नवनिर्मित बस अड्डे से क्षेत्र की 28 पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इस बस अड्डे से प्रतिदिन 41 बस रूट संचालित होंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बागवानों के कल्याण के लिए बीते साल से किलो के हिसाब से सेब बेचने का निर्णय लागू किया गया है। इस साल से यूनिवर्सल कार्टन का प्रयोग अनिवार्य किया गया है।


इससे पूर्व, विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें स्थानीय मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास कांग्रेस की सरकारों ने सुनिश्चित किया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों और स्थानीय कांग्रेस कमेटी की ओर से किया गया।
इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, वन निगम उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, पचांयती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।