ECIने हिमाचल के गृह सचिव अभिषेक जैन को पद से हटाया। अभिषेक जैन अभी मुख्यमंत्री कार्यालय भी संभाल रहे थे।

Listen to this article

ECI के एक्शन के बाद हिमाचल सरकार ने भी अभिषेक जैन से होम-विजिलेंस वापस ले लिया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।

IBEX NEWS,शिमला।

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने हिमाचल प्रदेश के गृह सचिव अभिषेक जैन को पद से हटा दिया है। अभिषेक जैन अभी मुख्यमंत्री कार्यालय भी संभाल रहे थे। इसलिए, ECI ने उन्हें पद से हटाने के आदेश दिए है। ECI के एक्शन के बाद हिमाचल सरकार ने भी अभिषेक जैन से होम-विजिलेंस वापस ले लिया है। मुख्य सचिव ने आदेश जारी किया है।

अभिषेक जैन को हटाने के बाद राज्य सरकार जल्द किसी दूसरे अधिकारी को सेक्रेटरी होम का जिम्मा देगी। IAS अभिषेक जैन 2002 बैच के अधिकारी हैं। वह दिसंबर 2022 में ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस हिमाचल लौटे। 26 दिसंबर 2022 को उन्हें सेक्रेटरी एजुकेशन नियुक्त किया गया।

हिमाचल के अलावा ECI ने गुजरात, UP, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड में भी CM कार्यालयों में प्रभार संभाल रहे गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया है।