चुनाव न लड़ना मेरा निजी मामला, सीएम काम नहीं करते, कभी नहीं कहा:प्रतिभा सिंह।शिमला में सीएम और प्रतिभा सिंह द्वारा बुलाई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा हिमाचल में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट।सभी शीघ्र चुनाव प्रचार में उतरेंगे।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता चुनाव में जुट चुका है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। सभी शीघ्र चुनाव प्रचार में उतरेंगे। शुक्रवार को यहां मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा सिंह हमारी प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके बोलने का तरीका स्पष्ट है। उनकी बातों को बढ़ा-चढ़ा कर करना गलत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा सिंह से पार्टी के हित में चर्चा होती रहती है। उन्होंने मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को लेकर हाईकमान के समक्ष इन्कार किया है। उस बैठक में मैं भी मौजूद था। इसके पीछे कई बार पारिवारिक कारण होते हैं या कोई और कारण भी होते हैं। कई अड़चनें भी होती हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र बहुत बड़ा है। वहां घूमना भी मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि मंडी से युवा, बुजुर्ग और महिला प्रत्याशी भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 15 माह में जो काम किया है, उसको लेकर चुनाव मैदान में जाएंगे। कांग्रेस सरकार ने हर मुद्दे को हल किया है।

इस दौरान प्रतिभा ने भी स्पष्ट कहा कि उन्होंने सीएम के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली सरकार पर कई बार सवाल उठा चुकीं प्रतिभा सिंह ने शिमला में बुलाई बुलाई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मैंने कभी नहीं कहा कि सीएम काम नहीं करते और इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल कम होगा।लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला व्यक्तिगत है।

प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार दोपहर बाद शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें प्रतिभा ने कहा कि लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का उनका फैसला व्यक्तिगत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब चुनाव आते है, तब भाजपा गलत हथकंडे अपनाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से मिलने वाला पैसा और मेंबरशिप का पैसा पार्टी के बैंक खाते में जमा किया लेकिन मोदी सरकार ने उसे इनकम टैक्स से फ्रीज करवा दिया।

सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गलत हथकंडे अपना कर सत्ता हथियाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा और विरोध करती है। लोकतंत्र के लिए यह अच्छी परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार के हथकंडे से घबराने वाली नहीं है।