हिमाचल में 2 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा।मंडी से BJP ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट और कांगड़ा सीट से सीटिंग MP किशन कपूर का टिकट काटकर डॉ. राजीव भारद्वाज उम्मीदवार घोषित।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की 2 अन्य लोकसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मंडी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को चुनावी मैदान में उतारा है और कांगड़ा सीट से सीटिंग सांसद किशन कपूर का टिकट काटकर डॉ. राजीव भारद्वाज को अपना उम्मीदवार बनाया है।शिमला और हमीरपुर सीट के टिकट 13 मार्च को ही घोषित किए जा चुके हैं। ‌BJP ने हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप प्रत्याशी बनाया हैं। इस तरह भाजपा हिमाचल की चारों सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है।

मंडी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को चुनावी मैदान में उतारा है।

डॉ राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष है और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है राजीव भारद्वाज पूर्व सरकार में कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
उनका जन्म 9 फरवरी 1963 को हुआ थम। वह मूलतः कांगड़ा के रहने वाले है।
राजीव भारद्वाज निजी चिकित्सक के रूप में कार्य करते है।