ब्रेकिंग:हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने वाले कांग्रेस के छह बागी विधायकों को विधानभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार किया घोषित। सभी को बीजेपी से टिकट मिले।देखें सूची:

Listen to this article

BJP हाईकमान ने लाहौल स्पीति से दिग्गज नेता एवं दो बार के मंत्री रामलाल मारकंडा और कुटलैहड़ से पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का टिकट कट किया।

IBEX NEWS,शिमला।हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने वाले कांग्रेस के छह बागी MLA को उनके हलकों से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सभी को बीजेपी ने टिकट दे दिये है।भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव उपसमिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा उप-चुनाव 2024 के लिए नामो की घोषणा की है।धर्मशाला विधानसभा से चार मर्तबा के विधायक सुधीर शर्मा को BJP ने प्रत्याशी बनाया है। सुजानपुर से तीन बार से MLA राजेंद्र राणा, लाहौल स्पीति से दो बार के विधायक रवि ठाकुर, बड़सर से तीन बार से MLA इंद्रदत्त लखनपाल, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्‌टों और गगरेट चैतन्य शर्मा को टिकट मिला है।

BJP हाईकमान ने लाहौल स्पीति से दिग्गज नेता एवं दो बार के मंत्री रामलाल मारकंडा और कुटलैहड़ से पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का टिकट काट दिया है।

एक महीने से ये नेता प्रदेश से बाहर रहें हैं। सभी विधायक इसी हफ्ते अपने-अपने घर लौटेंगे। BJP इनकी घर वापसी और ग्रैंड बेलकम का प्लान बना रही है।बता दें कि सुजानपुर से राजेंद्र राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, गगरेट से चैतन्य शर्मा, नालागढ़ से केएल ठाकुर, देहरा से होशियार सिंह और हमीरपुर से आशीष शर्मा बीते 28 फरवरी से ही प्रदेश से बाहर है। इन्होंने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को वोट न देकर भाजपा के हर्ष महाजन को वोट दिया था।इससे 25 विधायकों वाली भाजपा के प्रत्याशी हर्ष महाजन और कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के बीच मुकाबला 34-34 वोट के साथ बराबरी पर छूटा। लॉटरी से हर्ष महाजन चुनाव जीत गए। उसी दिन से सभी 9 विधायक सीआरपीएफ के पहरे में है। बीते शनिवार को इन्होंने दिल्ली में भाजपा का दामन थामा।शनिवार को ही सभी विधायक देर रात शिमलापहुँचे और संयुक्त प्रेस कॉफ्रेंस के बाद रविवार सुबह को दोबारा चंडीगढ़ लौट गए। अब इनकी घर वापसी का बैंड बाजो के साथ प्लान बन रहा है।

सुजानपुर में राजेंद्र राणा, धर्मशाला में सुधीर शर्मा, लाहौल स्पीति में रवि ठाकुर, बड़सर में इंद्र दत्त लखनपाल, गगरेट में चैतन्य शर्मा, बड़सर में देवेंद्र कुमार भुट्टो, हमीरपुर में आशीष शर्मा, देहरा में होशियार सिंह और नालागढ़ में केएल ठाकुर की भाजपा पार्टी में एंट्री हुई है। इनकी एंट्री के बाद पूर्व MLA के चुनाव हलकों में सियासी हलचल बढ़ गई है।


हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों के लिए अंतिम एवं सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। इसी दिन छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी करवाया जाएगा। ये छह विधानसभा क्षेत्र वही हैं, जहां से कांग्रेस ने छह बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया है। 4 जून को नतीजे घोषित हो जाएंगे। प्रदेश में 7 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 मई तय की गई है। नामांकन पत्रों की छंटनी 15 मई को होगी। 17 मई को नाम वापस लिए जा सकेंगे।