जून में प्रदेश की पात्र महिलाओं को महिला सम्मान निधि के तहत ₹3000 एक साथ मिलेंगे:CM कहा कि केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना जब चुनाव के दौरान जारी रह सकती है तो प्रदेश की महिला सम्मान निधि बंद करने को कोई प्रश्न ही नहीं।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

जून में प्रदेश की पात्र महिलाओं को महिला सम्मान निधि के तहत ₹3000 एक साथ दिए जाएंगे। केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना जब चुनाव के दौरान जारी रह सकती है तो प्रदेश की महिला सम्मान निधि बंद करने को कोई प्रश्न ही नहीं है।मंगलवार दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगे कहा कि इस संदर्भ में मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से चुनाव आयोग को अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए अपने फार्म संबंधित विभाग को दे सकती हैं। अगर विभागीय अधिकारी फॉर्म नहीं लेते हैं तो संबंधित क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों के पास इन फॉर्म को जमा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही महिलाओं को एक साथ सभी माह के पैसे जारी किए जाएंगे।

‘पुरानी पेंशन को लेकर बनेगा कानून’
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है। अभी इस योजना को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विधानसभा में इस संदर्भ में कानून बनाया जाएगा। कानून के बनने से इस योजना को बंद नहीं किया जा सकेगा।ये स्कीम भी सुचारू रहेगी।

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा बीते 15 महीने में किए गए विकास कार्य के नाम पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और डिप्टी सीएम की मंगलवार को शिमला में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने कहा- हिमाचल देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां BJP का ऑपरेशन लोटस फेल हुआ है। इससे भाजपा की देशभर में किरकिरी हुई है। कांग्रेस ने अभी मंडी और शिमला दो सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन्हें देखकर BJP की सांसें रुकनी शुरू हो गई है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के प्रत्याशी देखकर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बदलने को लेकर विचार कर रही है।जिस तरह हिमाचल में छह विधायकों की सदस्यता गई है, उससे सबक लेने के बाद देश के दूसरे राज्यों में भी कोई विधायक ऐसा कदम उठाने की हिम्मत नहीं दिखाएगा।उन्होंने कहा कि हिमाचल अभी 62 के हाउस में कांग्रेस के पास 34 विधायक और भाजपा के पास 25 है। यदि तीन निर्दलीय के इस्तीफे स्वीकार हो जाते है तो भी 59 के हाउस में कांग्रेस के पास 34 विधायक रहेंगे। हिमाचल सरकार को कही से भी दूर दूर तक खतरा नहीं है।