डॉक्टर रचना गुप्ता हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष नियुक्त। आगामी 6वर्षों के लिए की ताजपोशी। 3नए सदस्य भी किए नियुक्त। कल सुबह राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह।

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला

प्रदेश सरकार ने डॉक्टर रचना गुप्ता को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पर नियुक्त किया है। वर्तमान में वह लोक सेवा आयोग की सदस्य हैं। यह नियुक्ति आगामी छह साल या 62 वर्ष की आयु पूरी तक प्रभावी रहेगी। साथ ही सरकार ने आयोग में 3 सदस्य भी बनाए है।आईएएस अधिकारी राकेश शर्मा, कर्नल राजेश कुमार शर्मा(सेवानिवृत) और प्रोफेसर ओम प्रकाश शर्मा को आयोग का सदस्य बनाया गया है। इनकी नियुक्ति भी छह साल के लिए की है। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने बुधवार सांय को ऐसी अधिसूचना जारी की है।

आयोग के पूर्व अध्यक्ष आईएफएस कैडर के अजय कुमार इसी माह में सेवानिवृत हुए है। वर्तमान में डॉक्टर रचना गुप्ता आयोग की वरिष्ठतम सदस्य रही है ।करीब चार साल का कार्यकाल इस पद पर पूरा कर चुकी है। अब अध्यक्ष पद पर सरकार ने ताजपोशी का तोहफा दे दिया।इससे पहले वे पत्रकारिता के क्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयों को छू चुकी है। अंग्रेजी राष्ट्रीय समाचार पत्र दिल्ली से अपने सफर की शुरुआत के बाद राष्ट्रीय दैनिक अखबार में राज्य की पहली महिला संपादक की कुर्सी संभाल कर अच्छा खासा नाम कमा चुकी है।इसके बाद आयोग में सदस्य के रूप में सेवारत रही।अब कल सुबह राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष पद की शपथ लेगी।समारोह के बाद वह अध्यक्ष पद पर अपना नया कार्यभार संभालेगी।तीनों सदस्य भी पद की शपथ ग्रहण करेंगे। सरकार ने राकेश शर्मा को प्रीमेच्योर सेवानिवृति पर भी अपनी स्वीकृति दे दी है।