जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक बैठक आयोजित, विभिन्न मदों पर हुई व्यापक चर्चा IBEX NEWS,शिमला।  जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक बैठक आज ज़िला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस ने की। बैठक में जहां गत मदों पर व्यापक चर्चा कर  उनके समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए तो वहीं नए मदों पर भी संबंधित विभागों से उचित कदम उठानेको कहा गया। बैठक का संचालन सदस्य सचिव एवं बीडीओ पूह अभिषेक नेकिया तथा विभिन्न मदों को चर्चा के लिए सदन में रखा। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस ने कहा कि जिला परिषदकी बैठकों से संबंधित विभागों के सक्षम अधिकारियों का अनुपस्थित रहना एक गंभीर विषय है। उन्होने भविष्य में सभी विभागों के सक्षम अधिकारियों को उपस्थित रहने को भी कहा ताकि जनहित से जुड़े मुददों पर व्यापक चर्चा करउचित निर्णय लिये जा सकें। उन्होने कहा कि जिला परिषद की बैठकों सेसक्षम अधिकारियों की अनुपस्थिति को सदन ने गंभीरता से लिया है तथाअनुपस्थित अधिकारियों को नियमानुसार कारण बताओ नोटिस भी जारी किये जाएंगे। निहाल चारस ने कहा कि जिला परिषद पंचायतीराज संस्थाओं में एक मुख्यकड़ी है, जिसके माध्यम से संबंधित सदस्यगण जनहित से जुडे़ मामलों कोसदन में रखते हैं ताकि उनका समयबद्ध हल निकाला जा सके। उन्होंने सभीसंबंधित विभागीय अधिकारियों से सदन में रखे गए मदों पर समयबद्ध उचितकदम उठाने को भी कहा ताकि समस्याओं को जल्द हल किया जा सके। बैठक में विभिन्न सदस्यों द्वारा रखे गए पुराने मदों पर व्यापक चर्चा करसंबंधित विभागीय अधिकारियों को जल्द उचित कार्रवाई अमल में लाने केनिर्देश दिये। इस दौरान जलशक्ति, बिजली बोर्ड, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, वनविभाग, लोक निर्माण विभाग, उद्यान विभाग, पुलिस, एसजेवीएनएल सहितअन्य विभागों से जुड़े मदों पर व्यापक चर्चा हुई। साईबर अपराध व नशे के खिलाफ व्यापक जन जागरूकता लाने पर दियाजोर जिला परिषद बैठक में जिला में बढ़ते साईबर अपराध तथा नशे के प्रचलन परपर चिंता व्यक्त की तथा पुलिस विभाग से ग्रामीण स्तर पर व्यापक जनजागरूकता लाने पर भी जोर दिया। सदन ने पुलिस अधिकारियों से ग्राम सभाकी बैठकों में भी लोगों को साईबर अपराधों बारे जागरूक बनाने कीआवश्यकता पर भी बल दिया। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने बताया किपुलिस विभाग इस संदर्भ में समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकरलोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी इस दिशा मेंउचित कदम उठाए जाएंगे। पूह ब्लॉक की तरह निचार व कल्पा ब्लॉक की पंचायतों में भी बायोमैटिकसे लगे हाजरी सदन में बताया गया कि विकास खंड पूह की सभी ग्राम पंचायतों मेंबायोमैट्रिक मशीन के माध्यम से कर्मचारियों की हाजरी लगाई जा रही है।साथ ही निचार व कल्पा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में भी बायोमैट्रिक मशीनों केमाध्यम से हाजरी सुनिश्चित बनाने को भी कहा। संबंधित अधिकारियों नेबताया कि इस संबंध में जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रिया नेगी, जिला परिषद के विभिन्नसदस्यगण, पीओ आईटीडीपी राजकुमार, बीडीओ कल्पा प्यारे लाल, जिलाकल्याण अधिकारी बलवीर ठाकुर, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत बोर्ड टशीनेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।Continue Reading

सीएम ने पांगी में 400 किलोवाट की दो सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए दस करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति व्यक्त की केन्द्रीय मंत्री ने राज्य को विद्युत परियोजनाओं में रॉयल्टी की समीक्षा पर सहमति जताई IBEX NEWS,शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खूContinue Reading

IBEX NEWS,शिमला। राजधानी स्थित फाइव स्टार होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल राज्य सरकार को लंबी अदालती लड़ाई के बाद मिलने जा रहा है। ओबेरॉय ग्रुप के पास छराबड़ा में बने इस होटल का कब्जा नहीं रहेगा। यह आदेश शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सुनाया। हाईकोर्ट के जस्टिस सत्यैन वैद्य कीContinue Reading

बोर्ड प्रबंधन और सरकार जिम्मेवार होगी। धरना प्रदर्शन कर बिजली बोर्ड में एक स्थायी प्रबंध निदेशक नियुक्त करने और पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग को जोरशोर से उठाया। IBEX NEWS,शिमला। राज्य बिजली बोर्ड में चार जनवरी को भी वेतन और पेंशन की अदायगी नहीं हुई। कर्मचारियों और अभियंताओंContinue Reading

फिलहाल 18 मार्च तक इस स्टे ऑर्डर के मद्देनजर हाटी आरक्षण की सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। IBEX NEWS,शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्चन्यायालय ने सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के हाटी को जनजातीय का दर्जा देने से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने प्रदेश के जनजातीयContinue Reading

• केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भेंट में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने में मांगा सहयोग IBEX NEWS,शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से कैंसर, मधुमेह, सीबीडी और स्ट्रोक रोकथामContinue Reading

वेतन न मिलने पर बोले नेता प्रतिपक्ष प्रदेश को नहीं चाहिए ऐसा व्यवस्था परिवर्तन नेता प्रतिपक्ष सोलन में करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत IBEX NEWS,शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन करने का दावा करने वाली सरकार कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पा रहीContinue Reading

• Urges Centre for speedy release of funds to mitigate aftermath of disaster IBEX NEWS,shimla. Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu called on Union Home Minister Amit Shah at New Delhi today and apprised him that the State Government has submitted post disaster needs assessment report for the calamity facedContinue Reading

IBEX NEWS,shimla The Supreme court directed the Himachal High court to hear the recall application of Director general of Police Sanjay Kundu against the impugned order of December 26 and dispose off the matter within 2 weeks. The apex court also stayed the transfer order of DGP Sanjay Kundu. TheContinue Reading