प्रतिभा सिंह ने कुल्लू जिला के सैंज घाटी के पास हुई एक बस दुर्घटना पर गहरा किया दुःख प्रकट

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कुल्लू जिला के सैंज घाटी के पास हुई एक बस दुर्घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सम्बेदना ब्यक्त की है।उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य की कामना की है।

प्रतिभा सिंह ने जिला प्रशासन को इस हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद  उपायुक्त को फोन पर निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने को कहा है।

प्रतिभा सिंह ने कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर  व बंजार क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को घटनास्थल पर जाने और राहत कार्यो में सहयोग करने को कहा है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि यह दर्दनाक हादसा सड़क की खस्ता हालत से हुआ है इसलिए  इस हादसे के लिये जिम्मेदार अधिकारियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।