PWD मंत्री विक्रमादित्य ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। विधायक दल का नया नेता (सीएम) चुनने के लिए बुधवार देर रात तक विधायक दल की मीटिंग बुलाई जा सकती है।बाग़ी विधायक हरियाणा में।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर संकट बना हुआ है। 6 कांग्रेसी विधायकों की क्रॉस वोटिंग से राज्यसभा सीट हारने के बाद कांग्रेस में खींचतान सरकार जाने तक पहुंच गई है।CM सुखविंदर सुक्खू का मुख्यमंत्री पद छिन सकता है। विधायक दल का नया नेता (सीएम) चुनने के लिए बुधवार देर रात तक विधायक दल की मीटिंग बुलाई जा सकती है।

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को वोट देने वाले कांग्रेस के 6 बागी विधायकों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को वोट देने वाले 6 कांग्रेस विधायकों को नोटिस पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का कहना है, ‘दलबदल विरोधी कानून के तहत कांग्रेस के संसदीय कार्य मंत्री ने एक याचिका दी थी। नोटिस दिया गया… एक सुनवाई अभी समाप्त हुई है… दोनों पक्षों ने विस्तार से बात की है। मैंने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है।’

कांग्रेस आलाकमान ने स्थिति को संभालने के लिए डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। वे शाम को करीब 5 बजे शिमला पहुंचे।

पर्यवेक्षक सिसिल होटल में एक-एक विधायक से मिलकर उनकी राय ले रहे हैं।

कांग्रेस के 15 विधायक सिसिल होटल में हाईकमान के ऑब्जर्वर से मिलने के बाद वापस लौट गए हैं। कांग्रेस के ऑब्जर्वर सभी विधायकों से वन टू वन बात कर रहे हैं। बागी विधायकों ने हाईकमान के ऑब्जर्वरों से मुलाकात नहीं की। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के छह बागी विधायकों के साथ-साथ तीनों निर्दलीय विधायक इस समय हरियाणा में हैं। हिमाचल के पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर और BJP विधायक राकेश जमवाल बुधवार शाम को इन विधायकों को शिमला से हेलिकॉप्टर में लेकर पंचकूला पहुंचे। सभी विधायक पंचकूला के ललित होटल में रुके हैं। इस दौरान उनकी सुरक्षा में हरियाणा पुलिस के जवान तैनात नजर आए।मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के बाद ये 9 विधायक अपनी गाड़ियों में गए। बुधवार सुबह बजट सेशन में भाग लेने के लिए यह विधायक हेलिकॉप्टर से शिमला आये और शाम को वापस पंचकूला गए।

ऑब्जर्वर्स से मिलने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने सरकारी आवास लौटे। होटल से निकलने के बाद बोले- सब ठीक, सरकार सुरक्षित।

मुख्यमंत्री सुक्खू भी मिलने के लिए होटल पहुंच गए हैं।