राजस्व बाग़वानी एवं जनजातीय विकास मंत्री मंत्री जगत सिंह नेगी का स्पीति में तूफ़ानी चुनावी दौरा 15 अप्रेल से।

Listen to this article

5 दिनों तक स्पीति के गांव-गांव में जाकर भाजपा सरकार के 10 वर्षों के नाकामियों को जन जन तक पहुंचाएंगे राजस्व मंत्री।

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के राजस्व बाग़वानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 15 अप्रैल से स्पीति में चुनावी दौरा करेंगे।आगामी 5 दिनों तक स्पीति के गांव-गांव में जाकर भाजपा सरकार के 10 वर्षों के नाकामियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। अपने फ़ेसबुक पेज पर दौरे की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया है कि आज देश में लोकतंत्र,संविधान खतरे में है। मोदी सरकार ने लोकतंत्र और संविधान की हत्या की है। अगर भाजपा को वोट देंगे तो आगामी लोकतांत्रिक चुनाव भी नहीं हुआ करेगा, जैसा रूस में बिना चुनाव के तानाशाही सरकार चल रही है। भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स अन्य जांचएजेंसी को अपने पिंजरे की तोता बना रखा है, जो भी भ्रष्टाचार नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाता है तो सब गुनाह माफ हो जाता है।
वहीं भाजपा राज में शान्त हिमाचल प्रदेश भी इससे अछूता नहीं रहा। हिमाचल प्रदेश में भी बीजेपी ने खरीद फ़रोख़्त प्रथा का दौर शुरू किया है, लेकिन जागरूक और पढ़े लिखे कांग्रेस की सरकार ने कानून और नियमों के तहत भाजपा सरकार के नापाक उद्देश्यों पर पानी फेर दिया है।


भाजपा को धन-बल का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा है और भाजपा नेताओं के अहंकार को प्रदेश की जनता देख रही है। धन-बल के ज़रिए भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। हॉर्स ट्रेडिंग कर भाजपा ने राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों से क्रॉस वोटिंग करवाई और फिर लोकप्रिय सरकार को गिराने की साज़िश रची। भाजपा का असली चेहरा राज्य की जनता के सामने आ चुका है और अब यह बात घर-घर पहुँच गई है कि भाजपा ही इस पूरे षड्यंत्र के पीछे थी। भाजपा नेता अहंकार में हैं, लेकिन कांग्रेस के पास जनबल है और हमें इस बात का पूर्ण विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव और छह विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। पिछले सवा साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजना बनाकर उसे धरातल पर उतारा। भगवान और पूरे प्रदेश की जनता का आशीर्वाद मुख्यमंत्री के साथ है और भाजपा नेता धनबल का जितना मर्ज़ी ज़ोर लगा लें, लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी। 

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सत्ता के लालच में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को अपमानित करने में लगे हैं। हिमाचल प्रदेश के लोग बिकाऊ नहीं हैं, जबकि जयराम ठाकुर नोटों के दम पर जनमत की क़ीमत तय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि क्रॉस वोट करने के बाद बागी विधायकों को केंद्रीय सुरक्षा बलों ने कड़े पहरे में पहले चंडीगढ़ में पहुँचाया। फिर उन्हें महँगे फ़ाइव स्टार होटलों में एक महीने तक ठहराया। उन्हें हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन की सैर कराई गई और इस सब का खर्च भाजपा ने उठाया। अब भाजपा नेता अपने गुनाहों को प्रदेश की जनता के सामने स्वीकार करने से डर रहे हैं, जबकि असलियत से प्रदेश की जनता अच्छी तरह से वाकिफ है और उनके गुनाह प्रदेश की जनता के सामने हैं। अपनी पार्टी से ग़द्दारी करने वाले बाग़ियों को प्रदेश की जनता सबक़ सीखाएँगी। उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र की जन भावनाओं का अपमान किया है। उनकी हार निश्चित है और अपने ईमान को बेचने की सजा उन्हें हर हाल में मिलेगी।