हिमाचल के ज़िला किन्नौर के बारंग से लापता 32 वर्षीय पदम सिंह युवक का शव करछम डैम से बरामद।पदम सिंह सुपुत्र राम छैरिगं शुक्रवार 22 मार्च से अपने घर से दोपहर 2 बजे से लापता था। अभी तक इस युवक का कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस में था मामला दर्ज।

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला।

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय ज़िला किन्नौर के बारंग से लापता 32 वर्षीय पदम सिंह युवक का शव करछम डैम से बरामद हुआ है। पदम सिंह सुपुत्र राम छैरिगं शुक्रवार 22 मार्च से अपने घर से दोपहर 2 बजे से लापता था। अभी तक इस युवक का कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस में मामला दर्ज था और शुक्रवार को डैम में शव बरामद हुआ है।परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है और पुलिस दल ने पोस्टमार्टम के लिए बॉडी भेज दी है।

जनजाति जिला किन्नौर के विकास खंड कल्पा के अंतर्गत गांव बारंग में गत दिवस 32 वर्षीय युवक पदम सिंह सुपुत्र राम छैरिगं जो कि शुक्रवार 22 मार्च से अपने घर से दोपहर 2 बजे से लापता हो गया था।बुजुर्ग माँ टकटकी लगाए थे ।पद्म बिना बताए घर से बाहर कहीं नहीं जाता था। 22 मार्च को घर के सभी लोग बगीचे में काम करने गए थे और पदम् घर में अकेला था। दोपहर बाद जब घर पहुँचे तो उसका टूटा मोबाइल और जैकेट घर से कुछ ही दूरी पर मिली। बहुत ढूँढा मगर कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस को भी इतलाह किया मगर सफलता हाथ नहीं लगी । वो शांत स्वभाव का है।ग्रेजुएट था।घर में माँ पिता और छोटा भाई है जो उसकी राह ताक रहें थे।