Rajya Sabha Election: भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस विधायक सरकार से नाराज।

Listen to this article

कोई खरीद-फरोख्त नहीं हुई है। कुछ कांग्रेस विधायक सरकार से नाराज हैं और कुछ उनके काफी नजदीकी दोस्त भी हैं। मतदान के बाद कांग्रेस की बौखलाहट नजर आज रही है। बौखलाहट तभी नजर आती है अगर कुछ गड़बड़ी होती है।

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल से राज्यसभा के भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन ने कहा है कि कांग्रेस के लोग बौखलाए और घबराए हुए हैं। इसलिए वह आश्वस्त हैं। कोई खरीद-फरोख्त नहीं हुई है। कुछ कांग्रेस विधायक सरकार से नाराज हैं और कुछ उनके काफी नजदीकी दोस्त भी हैं। मतदान के बाद कांग्रेस की बौखलाहट नजर आज रही है। बौखलाहट तभी नजर आती है अगर कुछ गड़बड़ी होती है। गड़बड़ी इसलिए हुई कि सरकार फेल है। सरकार से कांग्रेस विधायक भी नाराज हैं और जनता भी नाराज है। चुनावी गारंटियों को पूरा नहीं किया गया है।  उधर, भाजपा ने कहा है कि सुक्खू सरकार बहुमत खो चुकी है।