himachal political crises:3 दिन की सियासी उठापटक खत्म, नहीं बदलेंगे जाएंगे सुक्खू, दिया बड़ा बयान।पढ़ें पूरी खबर..

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।


हिमाचल प्रदेश में बीते 3 दिन से चल रही सियासी उठापटक अब खत्म होती दिख रही है। शिमला में CM आवास में कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार व भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रैस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया कि सुखविंद्र सुक्खू मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे। कांग्रेस सरकार पांच साल तक चलेगी। सरकार व संगठन में समन्वय के लिए छह सदस्यीय समन्वय समिति बनाई जाएगी। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित अन्य सदस्य होंगे। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी एकजुट होकर काम करेगी। पर्यवेक्षकों ने कहा कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। पत्रकार वार्ता में सीएम सुखविंद्र सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह सहित मंत्री भी मौजूद रहे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में पार्टी को सीट खोने का अफसोस है। पार्टी विधायकों से बात की गई है और इसे लेकर आपस में एक सहमति बनी है। सभी विधायक एकजुट हैं।

सीएम आवास पर सीएम, कांग्रेस विधायक, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री, ऑब्जर्वर, प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह के बीच मीटिंग हुई। इसके बाद, सभी ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।ऑब्जर्वर डीके शिव कुमार ने कहा कि हिमाचल के राज्यसभा के चुनाव को देख रहा था। हमारे वरिष्ठ नेता हारे। सीएम और प्रतिभा सिंह से बात की गई है और सारे मतभेद दूर हुए हैं। हम सब मिलकर काम करेंगे। पार्टी संगठन में समन्वय के लिए कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई जाएगी। सभी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां पर ऑपरेशन लॉटस नहीं चलेगा। शिवकुमार ने कहा कि भाजपा अनैतिक तरीकों का इस्तेमाल कर रही थी। वहीं, ऑब्जर्वर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी सीट खोने से दुख हुआ है।

आज सभी विधायकों से अलग-अलग बात की और सभी छोटे छोटे मतभेद थे, वो सब दूर किए गए 6 सदस्यीय कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है।



इसमें सीएम, डिप्टी सीएम, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष, तीन मंत्री कमेटी में शामिल किए जाएंगे। हुड्डा ने कहा कि सुक्खू सीएम बने रहेंगे। कोई बदलाव नहीं होगा और कांग्रेस सरकार 5 साल चलेगी। उन्होंने कहा कि यहां पर ऑपरेशन लॉटस नहीं चलेगा. बागियों का निष्कासन स्पीकर ने किया है।


सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा अपना समय बर्बाद कर रही है। बागी विधायक जनता का सामना नहीं कर पाएंगे। भाजपा उन्हें चुराकर लेकर गईं। भाजपा ओच्छी राजनीति का परिचय दे रही है। कांग्रेस सरकार पांच साल चलेगी।

हिमाचल की जनता ने कांग्रेस पार्टी को जानदेश दिया है। हमारी सरकार हिमाचल के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
जनता के जनादेश पर भाजपा के हमले को हिमाचल की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। हम एकजुट होकर हिमाचल में विकास के नये आयाम गढ़ने के लिए काम करते रहेंगे।
पत्रकार साथियों के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षकों, प्रदेश अध्यक्षा जी व मेरी प्रेस वार्ता:सीएम ने एफबी पर शेयर की पोस्ट व फोटो ।
https://www.facebook.com/share/v/UVkB6GTLwhDRzwAb/?mibextid=QwDbR1

हमने जबसे लोगों की समस्याओं का निपटारा करना शुरू किया है, तबसे भाजपा किसी न किसी षड्यंत्र के तहत सरकार को गिराने की ओछी राजनीति कर रही है। लेकिन मैं ये आश्वस्त कर दूँ कि ये सरकार पूरे 5 साल चलेगी:CM

सीएम ने दिया बड़ा बयान
सीएम ने इस दौरान बड़ा बयान दिया कि कहा कि सभी अपने छोटे भाई हैं और कुछ तो बड़े भाई हैं। उनके टेलिफोन भी नहीं लग रहे है। पता नहीं कहां हैं। कहीं हरियाणा में रहे हैं। बागी विधायकों की गलती माफ की जा सकती है। 6 विधायक चले गए हैं। इसमें मेरी कमी रही होगी। हम शराफत में रहे। मेरी भी कमी रही। साथ में इंटेलिजेंस की भी कमी रही।


हालांकि, इस बीच सीएम की बात को बीच में हुड्डा और डीके शिवकुमार ने काट दिया। सुक्खू और बहुत सवालों के जवाब देना चाहते थे। लेकिन बाद में डीकेशिवकुमार ने कहा कि अनुशानहीना हुई है। सभी एकजुट हैं। सभी एकसाथ मिलकर काम करेंगे।