माचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निलंबन में जल्दबाजी की।

Listen to this article

प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिन छह विधायकों का नाराज होना जायज है। उन्हें बिठाकर उनकी बात को सुना जाना चाहिए था। मैंने भी  बातें हाईकमान के समक्ष रखी हैं। बीते रोज भी मामला पर्यवेक्षकों के समक्ष रखा है। 

IBEX NEWS,शिमला।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निलंबन में जल्दबाजी की गई है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका नुकसान होगा। हॉलीलॉज में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिन छह विधायकों का नाराज होना जायज है। उन्हें बिठाकर उनकी बात को सुना जाना चाहिए था। मैंने भी  बातें हाईकमान के समक्ष रखी हैं। बीते रोज भी मामला पर्यवेक्षकों के समक्ष रखा है। 

उन्होंने कहा कि आज जो परिस्थिति बनी है उसे कई बार हाईकमान के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की एक बहुत बड़ी राजनीतिक विरासत थी।  वह क्या चाहते थे और क्या हो रहा है, इन सारी चीजों को हाईकमान के समक्ष रखा गया है। पार्टी आलाकमान को तय करना है कि आगे क्या करना है।  

प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह मंत्री पद से इस्तीफा दिया है और वह अभी भी इस पर अडिग है।