सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, चार जून को आएंगे नतीजे।केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) ने देशभर में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।हिमाचल में चार लोकसभा सीटों के साथ-साथ 6 विधानसभा सीटों पर भी उप चुनाव का ऐलान किया। बाद धर्मशाला, लाहौल स्पीति, गगरेट , सुजानपुर, बड़सर और कुटलेहड़ सीट पर विधानसभा चुनाव भी लोकसभा के साथ होंगे। प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव सातवे चरण में होंगे।

Listen to this article

IBEX NEWS DESK

मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इसके मुताबिक, सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे।

लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। 

 पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा। केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) ने देशभर में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों के साथ-साथ 6 विधानसभा सीटों पर भी उप चुनाव का ऐलान कर दिया है। इसके बाद धर्मशाला, लाहौल स्पीति, गगरेट , सुजानपुर, बड़सर और कुटलेहड़ सीट पर विधानसभा चुनाव भी लोकसभा के साथ होंगे। प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव सातवे चरण में होंगे।हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन टर्म से लोकसभा चुनाव आखिरी चरण में ही कराए जाते रहे हैं। इसकी वजह प्रदेश की भौगोलिक स्थिति है। हिमाचल के लाहौल स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा और चंबा के कई इलाके अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक बर्फ से ढंके रहते हैं। ऐसे में यहां चुनाव करवाना संभव नहीं हो पात।

साल 2019 में हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में 19 मई को वोटिंग हुई थी। इसी तरह 2014 में 7 मई और 2009 में 13 मई को पोलिंग हुई थी। ECI ने 2019 में लोकसभा चुनाव की तारीखो की घोषणा 10 मार्च को की थी लेकिन इस बार 6 दिन देरी से चुनाव तारीखों का ऐलान किया गया है।

सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, पढ़ें मतदान की तारीखें

पहला चरण
मतदान: 19 अप्रैल
राज्य: 21
लोकसभा सीटें: 102

दूसरा चरण
मतदान: 26 अप्रैल
राज्य: 13
लोकसभा सीटें: 89

तीसरा चरण
मतदान: 7 मई
राज्य: 12    
लोकसभा सीटें: 94

चौथा चरण
मतदान: 13 मई
राज्य: 10
लोकसभा सीटें: 96

पांचवां चरण
मतदान: 20 मई
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 49

छठा चरण
मतदान: 25 मई
राज्य: 7
लोकसभा सीटें: 57

सातवां चरण


मतदान: 1 जून
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 57

नतीजे: 4 जून 2024