अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिमला पहुँची।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी दिल्ली से वापस शिमला लौटे।दोनों सड़क मार्ग से आए।

Listen to this article

प्रियंका चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला पहुंची हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी प्रियंका के साथ शिमला लौटे हैं। 

IBEX NEWS,शिमला।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिमला पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी दिल्ली से वापस शिमला लौट आए हैं। दिल्ली से दोनों फ्लाइट में चंडीगढ़ पहुंचे। चंडीगढ़ से दोनों सड़क मार्ग से आए।प्रियंका गांधी का यह निजी दौरा बताया जा रहा है। शिमला दौरे के दौरान प्रियंका हिमाचल के कई कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर फीडबैक ले सकती हैं। इससे पहले भी वह शिमला आती रही हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार उत्तर भारत में कांग्रेस की एकमात्र सरकार पर छाए सियासी संकट को दूर करने के लिए प्रियंका गांधी शिमला में पार्टी विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात कर सकती हैं।