स्वर्ग प्रवास से लौटी जनजातीय ज़िला किन्नौर की सबसे शक्तिशाली माता देवी छितकुल।वाद्ययंत्रों ढोल नगाड़ों की धुनों के बीच लोगों ने किया माता देवी का ख़ुशी से स्वागत।

Listen to this article

मान्यता है कि अपने प्रवास के दौरान देवी देवता अपने अपने इलाक़ों के लिए अच्छा भाग्य, फसलें, मौसम आदि भविष्य तय करके लाती है। इंद्र देव के दरबार में वे हाज़िरी भरते है और किन्नौर कैलाश से भी अपनी प्रजा के लिए सौभाग्य जीतकर लाती है।

उनकी दिव्य अलौकिक मूर्ति देवीरथ में सजा दी गई हैं। ये स्वर्ग जाने से पूर्व रथ से उतार दी गई थी।किन्नौर के अन्य देवीदेवता भी प्रवास से लौट आए है और मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई है। स्वर्ग प्रवास पर रहते समय देवताओं को मंदिर के बाहर से आकाश की ओर धूप दिया जाता था। देवताओं के स्वर्ग में रहते समय शुभ कार्य नहीं किए जाते थे। 

IBEX NEWS,शिमला।

 देवभूमि हिमाचल के कबाइली ज़िला किन्नौर की सबसे शक्तिशाली माता देवी छितकुल मंदिर के कपाट आज खुल गए और स्वर्ग प्रवास से लौट आई है।मान्यता अनुसार देवी इस अवधि में इंद्रलोक में रहती है और अपने प्रवास के दौरान देवी अपने इलाके के लिए अच्छा भाग्य, फसलें, मौसम आदि भविष्य तय करके लाती है। प्रवास से लौटने के बाद माता देवी का वाद्ययंत्रों ढोल नगाड़ों की धुनों के बीच लोगों ने ख़ुशी से स्वागत किया।माता देवी का ख़ुशी से स्वागत मूर्ति देवीरथ में सजा दी गई हैं। ये स्वर्ग जाने से पूर्व रथ से उतार दी गई थीं। मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना शुरू होगी। स्वर्ग प्रवास पर रहते समय उन्हें मंदिर के बाहर से आकाश की ओर धूप दिया जाता था।

देवी देवताओं के स्वर्ग में रहते समय शुभ कार्य नहीं किए जाते । आज से सब कार्य शुरू होंगे। हालाँकि छितकुल में ख़ेतों की बिजाई का काम माता देवी द्वारा तय की गई तिथि से शुरू होगा। अपनी मर्जी से नए साल की फसलों की बिजाई का काम कोई भी शुरू नहीं कर सकता।माता देवी की और से किसी एक व्यक्ति को चुना जाएगा और फिर खेती बाड़ी का काम उस व्यक्ति विशेष के कर कमलों से शुरू होगा। लोगों में धारणा है कि कैसा व्यक्ति इस विशेष कार्य के लिए चुना गया है और उससे भी अनुमान बैठाया जाता है कि साल की फसलें कैसी होगी।हालाँकि कहीं ऐसी पुष्ट जानकारी अंकित नहीं है ।

सुबह ही ऐतिहासिक गांव देव वाद्ययंत्रों से गूंज उठा। अपने आराध्य देवी के स्वर्ग प्रवास से लौटने को लेकर उत्सुक ग्रामीणों व देवता के कारकूनों ने विधिपूर्वक उनका स्वागत किया। दोपहर बाद कारकूनों ने वाद्ययंत्रों के बीच देव विधि से कार्रवाई शुरू की। 

माता देवी के कपाट पड़ौसी राज्य उतराखण्ड कि गंगोत्री धाम के साथ ही बंद हुए थे ।माता देवी ही स्वयं ये दिन तय करती है। इन्हें गंगोत्री की पुत्री भी कहते है। जब भी ऊंचें गंगनचुभी पहाड़ों से पैदल मार्च कर माता देवीगंगोत्री यात्रा पर जाती है तो गंगा स्नान के बाद वहाँ उनकी गोद में ही बैठती हैं।इस वक्त माता देवी के चुनिदा कारदार, माली और लोग उनके साथ होते हैं।किन्नौर की सबसे शक्तिशाली और सबकी पूजनीय माता देवी का डंका उतराकशी में गंगोत्री यात्रा के दौरान उन क्षेत्रों में भी चलता है जहां से उनका रथ गुजरता है। लोग पूजा के लिए खड़े रहते है ।

माथी देवी मंदिर एक हिंदू मंदिर है जो देवी माथी यानी छितकूल माता देवी को समर्पित है। 500 वर्ष पुराना माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी ने छितकुल में बसने से पहले एक लंबी दूरी तय की थी। उनके आने के बाद यह गांव समृद्ध हुआ और आज भी उनका सम्मान किया जाता है। मंदिर परिसर में तीन मंदिर हैं, जिनमें से प्रत्येक का निर्माण उत्कृष्ट रूप से किया गया है।मंदिर स्थानीय लोगों के लिए एक प्रमुख स्थान बन गया है, जहां वे आकर अपने दुखों और कमियों को दूर करने के लिए उनका आशीर्वाद लेते हैं।

किन्नौर के अन्य देवी देवता भी स्वर्ग प्रवास से वापस लौट आए है।

माता देवी छितकुल इसी मंदिर से जाती हैं स्वर्ग प्रवास पर।माता देवी के सलाहकार माने जाते है इस मंदिर में रहने वाले ऋषि राजगुप्तराज जी।
लोगों ने इस तरह वाद्य यंत्रों की धुनो से किया माता देवी का स्वागत।

जाख देवता रचोली, बहासरा देवता, काजल देवता गसो, दरकाली में लक्ष्मी नारायण देवता, लालसा में दोगड़ू देवता, बरांदली में छत्रखंड देवता, डंसा देवता, शोली में शोलेश्वर महादेव, देवता खंटू सेरिमझाली आदि देवताओं ने अपने गूरों के माध्यम से वर्षफल भी सुनाया।

जब माँ प्रवास से लौटती है तो गृहणियाँ घरों के आँगन में निकल कर उनके लिए इस तरह पूजा करती है।

किन्नौर में अनेकों मंदिरों में वर्षफल सुनने को मंदिरों में बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे और देवताओं के दर्शन करके आशीर्वाद भी लिया। अधिकांश देवताओं ने फसल अच्छी रहने की भविष्यवाणी की है तो वहीं छिटपुट घटनाओं की संभावना भी जताई है। 

इस तरह माता देवी को उनके मुख्य मंदिर ले जया जाता है।


ग्रामीण बेहद उत्साहित रहते है उनके लौट आने के बाद सभी शुभ कार्य शुरु होंगे।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की सांगला घाटी में बसा छितकुल पुराने भारत-तिब्बत व्यापार मार्ग पर आखिरी मोटर योग्य बस्ती है और देश का आखिरी बिंदु है जहां लोग बिना परमिट के यात्रा कर सकते हैं। किन्नर कैलाश की पृष्ठभूमि में, छितकुल बसपा नदी के तट पर अपनी अद्वितीय सुंदरता का दावा करता है, जो करछम में सतलज नदी के साथ विलय से पहले 95 किमी तक घाटी से होकर गुजरती है।