दुखद:हिमाचल के कुल्लू जनपद के आनी थाना क्षेत्र में एक मारूति आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत।

Listen to this article

 आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है और मौके की ओर रवाना हो गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

IBEX NEWS,शिमला।

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जनपद के आनी थाना क्षेत्र में एक मारूति आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके क ओर रवाना हो गई।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार चालक (40) पुत्र धर्म चन्द, सुशील कुमार (36) पुत्र मनसा राम दोनों निवासी बिशल डाकघर डिगेढ, बीर सिंह (43) पुत्र मोती राम और संजीव कुमार (34) पुत्र रोशन लाल दोनों निवासी खनेरी डाकघर डिगेढ के रूप में हुई है।यह दर्दनाक हादसा राणाबाग – करशाला मार्ग पर चोईनाला के निकट हुआ। बताया जाता है कि मारूति आल्टो कार अचानक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पता चला है कि 700 फुट गहरी खाई में गिर गई। कार सवार सभी लोग बिशल की ओर से स्वाड की ओर आ रहे थे।